,

धनबाद में तेतुलतल्ला दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, सांसद ढुल्लू महतो ने 251 महिलाओं को बांटी साड़ियां

JP Bharat Shareधनबाद: शहर में दुर्गापूजा की तैयारियों के बीच श्री श्री सार्वजनिक तेतुलतल्ला दुर्गा पूजा कमिटी के भव्य पंडाल का उद्घाटन सांसद ढुल्लू महतो ने किया। इस दौरान 251 महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण भी किया गया। कमिटी के अनुसार, इस वर्ष करीब 75 फीट ऊंचा पंडाल तैयार किया गया है। पूजा आयोजन…

JP Bharat Share

धनबाद: शहर में दुर्गापूजा की तैयारियों के बीच श्री श्री सार्वजनिक तेतुलतल्ला दुर्गा पूजा कमिटी के भव्य पंडाल का उद्घाटन सांसद ढुल्लू महतो ने किया। इस दौरान 251 महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण भी किया गया।

कमिटी के अनुसार, इस वर्ष करीब 75 फीट ऊंचा पंडाल तैयार किया गया है। पूजा आयोजन का कुल बजट लगभग 18 लाख रुपये रखा गया है। इसमें पंडाल निर्माण पर 8 लाख, लाइटिंग पर 2 लाख और मां दुर्गा की प्रतिमा पर 1 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

सुरक्षा और सुविधाओं के विशेष इंतजाम

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए कमिटी की ओर से 300 वॉलंटियर तैनात किए जाएंगे। निगरानी के लिए 12 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा पेयजल, शौचालय, प्राथमिक उपचार केंद्र और पुलिस कंट्रोल रूम की व्यवस्था भी की गई है।

कमिटी अध्यक्ष जयदेव गुप्ता और सचिव सुरेंद्र यादव ने बताया कि आयोजन को व्यवस्थित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष अमित कुमार, टीटी सिंह, मनोज रजक, महेश प्रसाद, दिलीप प्रसाद, अखिलेश श्रीवास्तव, अरुण दत्ता और दया मिश्रा सहित कमिटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports