बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले में रहावन ओपी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87 के तहत दर्ज मामले में आरोपी सत्येन्द्र कुमार महतो (30) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 को दर्ज मामले की जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी में रहावन ओपी की पुलिस टीम शामिल रही।
















