,

दून पब्लिक स्कूल में नवदुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रस्तुति, ‘महिषासुर मर्दिनी’ नृत्य-नाटिका ने मोहा मन

JP Bharat Shareधनबाद: कुसुम विहार स्थित दून पब्लिक स्कूल में दुर्गापूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की वेशभूषा में आकर्षक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। छात्राओं ने शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री के स्वरूप…

JP Bharat Share

धनबाद: कुसुम विहार स्थित दून पब्लिक स्कूल में दुर्गापूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की वेशभूषा में आकर्षक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

छात्राओं ने शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री के स्वरूप में मंच पर मां दुर्गा की शक्ति का चित्रण किया।

‘महिषासुर मर्दिनी’ नृत्य-नाटिका रही आकर्षण

कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण ‘महिषासुर मर्दिनी’ पर आधारित नृत्य-नाटिका रही। विद्यार्थियों ने अभिनय और नृत्य के माध्यम से मां दुर्गा द्वारा महिषासुर वध तथा बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। पूरे विद्यालय परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।

विद्यालय के डिप्टी डायरेक्टर सुनील कुमार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नारी शक्ति के महत्व से परिचित कराते हैं।

कार्यक्रम में प्रिंसिपल बिनोद कुमार सिंह, मैनेजर दिव्यांश और काउंसलर शशांक उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में कोऑर्डिनेटर जया चक्रवर्ती, शिक्षिका सुषमा कुमारी, स्नेहा कुमारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान रहा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports