,

रांची में छात्र संगठनों का संयुक्त ऐलान, SIR और प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी के विरोध में आंदोलन तेज करने की तैयारी

JP Bharat Shareरांची: SIR, मतदाता अधिकारों और दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की कथित गिरफ्तारी के मुद्दे पर रांची में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और अन्य छात्र व सामाजिक संगठनों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान वक्ताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों, महिला सुरक्षा, छात्रों के मुद्दों और महंगाई को लेकर आने वाले…

JP Bharat Share

रांची: SIR, मतदाता अधिकारों और दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की कथित गिरफ्तारी के मुद्दे पर रांची में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और अन्य छात्र व सामाजिक संगठनों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान वक्ताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों, महिला सुरक्षा, छात्रों के मुद्दों और महंगाई को लेकर आने वाले दिनों में आंदोलन तेज करने की बात कही।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में CJP झारखंड की कयना अंजुम, AISA की संजना कुमारी और AIPWA की नंदिता भट्टाचार्य ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों, वकीलों और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया तथा महिलाओं के साथ अभद्रता की गई। उन्होंने शांतिपूर्ण विरोध को लोकतांत्रिक अधिकार बताते हुए सरकार से इसका सम्मान करने की मांग की।

CJP की ओर से बताया गया कि भारत से जुड़े जनहित के मुद्दों को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाने की योजना है। संगठन की संस्थापक यशवीर सिंह द्वारा विक्टोरियन पार्लियामेंट में SIR, मतदाता अधिकार, महिला सुरक्षा और पुलिस की कथित बर्बरता जैसे विषय उठाए जाने की बात भी कही गई।

कयना अंजुम ने बताया कि रांची में प्रस्तावित तिरंगा यात्रा भारी बारिश और आवागमन में हो रही परेशानी के कारण रद्द कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि यात्रा को लेकर आगे की रणनीति जल्द स्पष्ट की जाएगी।

वक्ताओं ने संविधान की रक्षा, मतदाता अधिकारों, महिलाओं के सम्मान और छात्र हितों को लेकर व्यापक आंदोलन की आवश्यकता जताई। हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए गए आरोपों पर संबंधित पक्षों की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports