,

धनबाद में संदिग्ध पनीर के कारोबार पर छापा, हीरापुर से 1400 किलो पनीर जब्त; तीन गिरफ्तार

JP Bharat Shareधनबाद: हीरापुर के बाउरी टोला में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी कर करीब 1400 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को पूछताछ के लिए धनबाद थाना लाया गया है। भारी मात्रा में पनीर बरामद होने के बाद विभाग ने मामले की…

JP Bharat Share

धनबाद: हीरापुर के बाउरी टोला में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी कर करीब 1400 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को पूछताछ के लिए धनबाद थाना लाया गया है।

भारी मात्रा में पनीर बरामद होने के बाद विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पनीर कहां तैयार किया जा रहा था और इसकी आपूर्ति किन इलाकों में की जानी थी।

जब्त पनीर की गुणवत्ता और उसमें इस्तेमाल की गई सामग्री की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन हुआ है या नहीं। विभाग आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटा है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports