सिंदरी: दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तारा देवी ने सिंदरी के जवाहर नगर स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, सीएनसी क्लब और डोमगढ़ स्थित शिव मंदिर में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए। उन्होंने माता रानी के श्रीचरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर तारा देवी ने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने मां दुर्गा से सभी के कष्ट दूर करने और जीवन में सकारात्मकता व नई ऊर्जा का संचार करने की प्रार्थना की।
















