ओडिशा/झारखंड: ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ब्रज मोहन राम के राज्य पहुंचने पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया।
डॉ. ब्रज मोहन राम पलामू से पूर्व सांसद रह चुके हैं। राज्यपाल के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी को लेकर झारखंड में भी खुशी जताई जा रही है। लोगों ने उनके सफल कार्यकाल, अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
















