,

चोरबागान हादसे के बाद दुर्गापुर में अलर्ट, SDM अंकिता अग्रवाल ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

JP Bharat Shareदुर्गापुर: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना के बाद प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में रविवार को दुर्गापुर के प्रमुख पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया। सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) अंकिता अग्रवाल और न्यू टाउनशिप थाना पुलिस की टीम ने शंकरपुर सार्वजनीन…

JP Bharat Share

दुर्गापुर: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना के बाद प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में रविवार को दुर्गापुर के प्रमुख पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया।

सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) अंकिता अग्रवाल और न्यू टाउनशिप थाना पुलिस की टीम ने शंकरपुर सार्वजनीन और फुलझोर सार्वजनीन दुर्गा पूजा मंडप में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने प्रवेश और निकास द्वार, आपातकालीन रास्तों, रोशनी तथा भीड़ नियंत्रण के इंतजामों की जांच की।

निरीक्षण के दौरान पूजा समितियों को सुरक्षा मानकों का पालन करने, भीड़ प्रबंधन पर ध्यान देने और आपातकालीन निकास मार्गों को बाधामुक्त रखने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए निगरानी जारी रहेगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports