,

भूली के श्याम नगर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस समिति ने किया भोग-प्रसाद वितरण

JP Bharat Shareधनबाद: दुर्गा पूजा के अवसर पर भूली के श्याम नगर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस समिति की ओर से महा सप्तमी और महाष्टमी पर श्रद्धालुओं के बीच भोग-प्रसाद वितरित किया गया। समिति ने वर्षों पुरानी परंपरा को जारी रखते हुए इस वर्ष भी सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। महा सप्तमी पर श्रद्धालुओं को खिचड़ी…

JP Bharat Share

धनबाद: दुर्गा पूजा के अवसर पर भूली के श्याम नगर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस समिति की ओर से महा सप्तमी और महाष्टमी पर श्रद्धालुओं के बीच भोग-प्रसाद वितरित किया गया। समिति ने वर्षों पुरानी परंपरा को जारी रखते हुए इस वर्ष भी सेवा कार्यक्रम आयोजित किया।

महा सप्तमी पर श्रद्धालुओं को खिचड़ी भोग दिया गया, जबकि महाष्टमी पर मां दुर्गा को अर्पित खीर और पूरी का प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सद्भाव और सेवा भावना को बढ़ावा देना रहा।

समिति के सदस्यों और सहयोगियों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया। समिति ने सभी सहयोगियों का आभार जताते हुए भविष्य में भी धार्मिक और सामाजिक सेवा कार्य जारी रखने की बात कही।

कार्यक्रम में राकेश कांति विश्वास, राजेंद्र प्रसाद साहू, दिलबाग सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, राजेश कुमार साहू, सोनू कुमार, बंधन बनर्जी, राजीव बनर्जी, अमन कुमार, अर्पिता बिस्वास, पूर्णिमा बिस्वास सहित समिति के कई सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports