बलियापुर, धनबाद: सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के बलियापुर प्रखंड अंतर्गत दूधिया बस्ती और सालपातरा बस्ती में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तारा देवी शामिल हुईं। उन्होंने श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर तारा देवी ने क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही, भव्य आयोजन के लिए पूजा समिति के सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
















