,

धनबाद में कोयला चोरी के खिलाफ CISF की कार्रवाई, 14 संवेदनशील ठिकानों पर छापेमारी

JP Bharat Shareधनबाद: कोयले की अवैध निकासी और चोरी पर रोक लगाने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने BCCL के साथ संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान जिले के 14 संवेदनशील ठिकानों पर छापेमारी और तलाशी ली गई। कार्रवाई में करीब 200 किलोग्राम अवैध कोयला और लोहे के चार पाइप जब्त किए गए। वहीं,…

JP Bharat Share

धनबाद: कोयले की अवैध निकासी और चोरी पर रोक लगाने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने BCCL के साथ संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान जिले के 14 संवेदनशील ठिकानों पर छापेमारी और तलाशी ली गई।

कार्रवाई में करीब 200 किलोग्राम अवैध कोयला और लोहे के चार पाइप जब्त किए गए। वहीं, एरिया-4 में अवैध खनन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे एक मुहाने को भी भरवा दिया गया।

अभियान का उद्देश्य खनन क्षेत्रों से कोयले की अवैध निकासी और परिवहन पर रोक लगाना है। अधिकारियों के अनुसार, संवेदनशील इलाकों में निगरानी जारी रहेगी। मामले में गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports