बोकारो: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बोकारो जिले में निर्माणाधीन कसमार-बरलंगा मुख्य सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। साथ ही क्षेत्र में आवागमन की सुविधाओं का भी अवलोकन किया।
वापसी के दौरान मुख्यमंत्री ने सेवाती घाटी का निरीक्षण किया। इसके बाद वे विधायक कल्पना सोरेन के साथ कसमार के तीनकोनिया चौक स्थित एक स्थानीय दुकान पर रुके, जहां दोनों ने चाय और पकौड़ों का आनंद लिया।
















