बिहार: मोतिहारी में दशहरा मेले से लौट रहे एक दंपती को रास्ते में रोककर मारपीट करने और महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, घटना 18 अक्टूबर की सुबह करीब 4 बजे की है।
मधुबन थाना पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने दंपती को रोकने के बाद महिला को जबरन बगीचे में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
पुलिस ने छापेमारी कर इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से आठ मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनमें पीड़िता के पति का छीना गया फोन भी शामिल है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
















