धनबाद: बकाया वेतन के भुगतान की मांग को लेकर झारखंड राज्य ऊर्जा मित्र संघ ने ESE कार्यालय के समक्ष धरना दिया। संघ का आरोप है कि ऊर्जा मित्रों को पिछले चार महीने से वेतन नहीं मिला है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह संस्थापक संतोष कुशवाहा ने आरोप लगाया कि बिलिंग एजेंसी वेतन भुगतान में लगातार देरी कर रही है। उन्होंने प्रबंधन से जल्द बकाया राशि जारी करने की मांग की।
संघ ने चेतावनी दी है कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर आगामी 18 तारीख को अर्धनग्न प्रदर्शन किया जाएगा।
















