,

धनबाद: भागा बाजार में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन, BJYM जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल हुए शामिल

JP Bharat Shareधनबाद: विजयादशमी के अवसर पर भागा बाजार में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) धनबाद महानगर के जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान स्थानीय युवाओं, कार्यकर्ताओं और पूजा समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में विधि-विधान से शस्त्र पूजन…

JP Bharat Share

धनबाद: विजयादशमी के अवसर पर भागा बाजार में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) धनबाद महानगर के जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान स्थानीय युवाओं, कार्यकर्ताओं और पूजा समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया गया। वक्ताओं ने धर्म, संस्कृति और सनातन परंपराओं के संरक्षण के साथ विजयादशमी के महत्व पर अपने विचार रखे।

मौके पर वार्ड संख्या 35 की पार्षद सोनाली कुमारी, रूपेश पासवान, सूरज गुप्ता, अशोक झा, कन्हैया साहब और सिद्धार्थ समेत कई स्थानीय नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports