रांची: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ जिला प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया। 10 से 21 अक्टूबर के बीच मोटरयान अधिनियम के तहत कुल 38,290 चालान जारी किए गए। इस दौरान 3.18 करोड़ रुपये के जुर्माने की राशि दर्ज की गई।
ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, बिना हेलमेट के 24,413 और नो पार्किंग या सड़क पर गलत पार्किंग के 7,782 चालान काटे गए। वहीं, ओवरस्पीडिंग के 1,931 और रेड लाइट उल्लंघन के 823 मामले दर्ज किए गए।
इसके अलावा, शराब पीकर वाहन चलाने के मामलों में 19 वाहनों को अभियोजन के लिए न्यायालय भेजा गया। प्रशासन ने यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
















