,

रांची: 12 दिनों में 38,290 ट्रैफिक चालान, 3.18 करोड़ रुपये के जुर्माने की कार्रवाई

JP Bharat Shareरांची: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ जिला प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया। 10 से 21 अक्टूबर के बीच मोटरयान अधिनियम के तहत कुल 38,290 चालान जारी किए गए। इस दौरान 3.18 करोड़ रुपये के जुर्माने की राशि दर्ज की गई। ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, बिना हेलमेट…

JP Bharat Share

रांची: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ जिला प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया। 10 से 21 अक्टूबर के बीच मोटरयान अधिनियम के तहत कुल 38,290 चालान जारी किए गए। इस दौरान 3.18 करोड़ रुपये के जुर्माने की राशि दर्ज की गई।

ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, बिना हेलमेट के 24,413 और नो पार्किंग या सड़क पर गलत पार्किंग के 7,782 चालान काटे गए। वहीं, ओवरस्पीडिंग के 1,931 और रेड लाइट उल्लंघन के 823 मामले दर्ज किए गए।

इसके अलावा, शराब पीकर वाहन चलाने के मामलों में 19 वाहनों को अभियोजन के लिए न्यायालय भेजा गया। प्रशासन ने यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports