,

रांची: BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में सजा शहर, तीन दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगे

JP Bharat Shareरांची: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार शाम करीब 7 बजे तीन दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर रांची पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट और प्रदेश भाजपा कार्यालय के आसपास बैनर, झंडे, पोस्टर और स्वागत द्वार लगाए गए हैं। उनके स्वागत में…

JP Bharat Share

रांची: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार शाम करीब 7 बजे तीन दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर रांची पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट और प्रदेश भाजपा कार्यालय के आसपास बैनर, झंडे, पोस्टर और स्वागत द्वार लगाए गए हैं।

उनके स्वागत में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ ढोल-नगाड़े और पुष्पवर्षा की तैयारी की गई है। एयरपोर्ट से रवाना होने से पहले उनके विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने का कार्यक्रम भी बताया गया है।

इस दौरे के दौरान 24 और 25 अक्टूबर को रांची में भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित होगी। नितिन नवीन उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों और पार्टी की आगामी गतिविधियों पर चर्चा होने की संभावना है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports