धनबाद: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में आम लोगों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना, जमीन विवाद, सड़क निर्माण, मुआवजा, अवैध निर्माण, ठगी और राशन कार्ड सहित विभिन्न मामलों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।
प्रशासन की ओर से संबंधित मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर लोगों की समस्याओं के समाधान पर जोर दिया गया।
















