,

धनबाद-अलप्पुझा एक्सप्रेस का तिरुवनंतपुरम उत्तर तक विस्तार स्वीकृत, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद सांसद ढुलू महतो के प्रयासों के बाद धनबाद–अलप्पुझा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13351/13352) का केरल के तिरुवनंतपुरम उत्तर तक विस्तार करने की स्वीकृति मिल गई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र के माध्यम से सांसद को इसकी जानकारी दी। इस विस्तार से धनबाद, बोकारो और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद सांसद ढुलू महतो के प्रयासों के बाद धनबाद–अलप्पुझा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13351/13352) का केरल के तिरुवनंतपुरम उत्तर तक विस्तार करने की स्वीकृति मिल गई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र के माध्यम से सांसद को इसकी जानकारी दी।

इस विस्तार से धनबाद, बोकारो और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को केरल की ओर यात्रा करने में सुविधा मिलने की उम्मीद है। इससे दक्षिण भारत जाने वाले कामगारों, विद्यार्थियों, मरीजों और पर्यटकों को लाभ हो सकता है।

सांसद ढुलू महतो ने इस निर्णय के लिए रेल मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रेल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports