रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपर पुलिस महानिदेशक, जैप प्रिया दुबे ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
यह प्रतियोगिता 26 अक्टूबर 2026 को खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित होगी। मुलाकात के दौरान जैप के आईजी सुनील भास्कर और डीआईजी कार्तिक एस. भी उपस्थित रहे।
















