,

रांची में 24-25 अक्टूबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे की तैयारियां तेज

JP Bharat Shareरांची: झारखंड भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित होगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे को लेकर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी सिलसिले में रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष…

JP Bharat Share

रांची: झारखंड भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित होगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे को लेकर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी सिलसिले में रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत, उनके निर्धारित कार्यक्रमों और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों की समीक्षा की गई। प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रमों को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

बैठक में राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports