,

रांची में SIR के विरोध में कई संगठनों का मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग

JP Bharat Shareरांची: SIR प्रक्रिया के विरोध में भाकपा माले, AISA और CITU समेत कई संगठनों ने ‘People Against SIR’ के बैनर तले विरोध मार्च निकाला। मार्च शहीद चौक से शुरू होकर अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्रदर्शन में शामिल संगठनों ने आरोप लगाया…

JP Bharat Share

रांची: SIR प्रक्रिया के विरोध में भाकपा माले, AISA और CITU समेत कई संगठनों ने ‘People Against SIR’ के बैनर तले विरोध मार्च निकाला। मार्च शहीद चौक से शुरू होकर अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

प्रदर्शन में शामिल संगठनों ने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया से मतदाता सूची से पात्र लोगों के नाम हटने की आशंका है। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं के मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और SIR प्रक्रिया रद्द करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने तथा चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव की भी मांग उठाई। उनका कहना था कि चयन पैनल में भारत के मुख्य न्यायाधीश को शामिल किया जाना चाहिए।

संगठनों ने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई होने तक साझा मंच के माध्यम से आंदोलन जारी रखा जाएगा। मार्च में CITU के उपाध्यक्ष प्रकाश विप्लव और भाकपा माले के सुरेंद्र सेन समेत विभिन्न संगठनों के सदस्य शामिल हुए।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports