,

गिरिडीह के मानिकबाद स्टेज शो में पत्थरबाजी, 5 आरोपी गिरफ्तार

JP Bharat Shareगिरिडीह: हिरोडीह थाना क्षेत्र के मानिकबाद में भोजपुरी गायक रोशन रोही के स्टेज शो के दौरान हुई पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, दुर्गा पूजा के समापन पर आयोजित सांस्कृतिक…

JP Bharat Share

गिरिडीह: हिरोडीह थाना क्षेत्र के मानिकबाद में भोजपुरी गायक रोशन रोही के स्टेज शो के दौरान हुई पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, दुर्गा पूजा के समापन पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इसी दौरान पत्थरबाजी शुरू होने से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान वीडियो फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports