,

धनबाद में अतिक्रमण कार्रवाई का विरोध तेज, 4 नवंबर को पांडरपाला आएंगे सांसद पप्पू यादव

JP Bharat Shareधनबाद: सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर धनबाद में विरोध तेज हो रहा है। रांगाटांड़ ट्रैक्शन कॉलोनी से पांडरपाला तक चलाए गए अभियान में खटालों और झोपड़ियों को चिह्नित किया गया है। अंचल अधिकारी रामप्रवेश कुमार राम के अनुसार, संबंधित लोगों को नोटिस देने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।…

JP Bharat Share

धनबाद: सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर धनबाद में विरोध तेज हो रहा है। रांगाटांड़ ट्रैक्शन कॉलोनी से पांडरपाला तक चलाए गए अभियान में खटालों और झोपड़ियों को चिह्नित किया गया है। अंचल अधिकारी रामप्रवेश कुमार राम के अनुसार, संबंधित लोगों को नोटिस देने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि संबंधित जमीन रेलवे की है।

इधर, खटालवासियों के समर्थन में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। वरिष्ठ नेता सुंदर यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, पप्पू यादव 4 नवंबर 2026 को धनबाद पहुंचेंगे।

वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने पांडरपाला पहुंचकर कार्रवाई पर विरोध जताया और गरीबों के घरों पर कार्रवाई होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी। अब प्रशासन की आगे की कार्रवाई और प्रस्तावित दौरे पर नजर बनी हुई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports