,

बारामुड़ी खटाल पहुंचे विधायक राज सिन्हा, प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनने का दिया भरोसा

JP Bharat Shareधनबाद: बारामुड़ी खटाल के निवासियों को हटाए जाने की सूचना के बाद धनबाद विधायक एवं झारखंड विधानसभा के सचेतक राज सिन्हा मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनके आशियाने और आजीविका से जुड़ी चिंताओं को सुना। विधायक ने कहा कि खटालवासियों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाया जाएगा और…

JP Bharat Share

धनबाद: बारामुड़ी खटाल के निवासियों को हटाए जाने की सूचना के बाद धनबाद विधायक एवं झारखंड विधानसभा के सचेतक राज सिन्हा मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनके आशियाने और आजीविका से जुड़ी चिंताओं को सुना।

विधायक ने कहा कि खटालवासियों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाया जाएगा और समाधान के लिए जिला प्रशासन से बातचीत की जाएगी। उन्होंने जनसमस्याओं को संवेदनशीलता से सुनने और प्रभावित परिवारों की चिंताओं पर ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

महागठबंधन के नेताओं पर साधा निशाना

इस दौरान राज सिन्हा ने झारखंड की महागठबंधन सरकार में शामिल दलों के नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार में शामिल दलों की जिम्मेदारी है कि वे गरीब खटालवासियों की समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने आंदोलन की राजनीति करने के बजाय अपनी जवाबदेही निभाने की अपील की।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष हुल्लास दास, चनेश्वर यादव, मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, मनोज गुप्ता, भोला पांडेय, टुन्ना सिंह, अमित सिंह, संजय कुमार, बृजनंदन शर्मा समेत बड़ी संख्या में महिलाएं और खटालवासी मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports