झारखंड: ऐतिहासिक राजी पड़हा जतरा समिति, मुड़मा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें राजकीय मुड़मा जतरा-2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
समिति की ओर से मुख्यमंत्री को इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण सौंपा गया। मुड़मा जतरा झारखंड की आदिवासी परंपरा, संस्कृति और सामुदायिक विरासत से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है।
















