धनबाद: सरायढेला में सोमवार को चेतन ऑर्नामेंट्स की तीसरी शाखा का भव्य उद्घाटन हुआ। धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया।
तीसरी शाखा की शुरुआत को प्रतिष्ठान के प्रति ग्राहकों के विश्वास और बढ़ते जुड़ाव का प्रतीक बताया गया। नई शाखा खुलने से सरायढेला और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आभूषणों की खरीदारी के लिए एक और विकल्प मिलेगा।
इस अवसर पर मेयर संजीव सिंह ने प्रतिष्ठान के संचालक और उनकी पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रतिष्ठान की निरंतर प्रगति और सफलता की कामना की।
















