उत्तराखंड: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी पर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बयान पर नाराजगी जताते हुए खड़गे से माफी मांगने की मांग की है।
सीएम धामी ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव का उल्लेख करते हुए कांग्रेस से उत्तराखंड में अपने गठबंधन को लेकर स्पष्ट रुख बताने की मांग भी की। उन्होंने इस मुद्दे को राज्य के स्वाभिमान से जोड़ते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी।
















