धनबाद: पांडरपाला में सरकारी जमीन की नापी और अतिक्रमण चिह्नित करने का काम लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रशासन की टीम इलाके में पहुंचकर खटालों, झोपड़ियों और अन्य निर्माणों की नापी कर रही है।
जानकारी के अनुसार, यह अभियान अगले 4–5 दिनों तक जारी रह सकता है। नापी के दौरान चिह्नित किए जा रहे निर्माणों को लेकर स्थानीय लोगों के बीच चिंता बनी हुई है।
अब सवाल यह है कि नापी पूरी होने के बाद प्रशासन क्या कदम उठाएगा। क्या संबंधित लोगों को नोटिस दिया जाएगा या अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होगी? फिलहाल प्रशासन की अगली कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
















