धनबाद: कतरास थाना पुलिस ने शुक्रवार देर शाम कोलमुरना स्थित एल्यूमिनियम फैक्ट्री के पीछे एक घर में छापेमारी कर जुआ खेलने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई में पुलिस ने मौके से तीन मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं। वहीं, अन्य लोग मौके से फरार हो गए।
पुलिस गिरफ्तार युवकों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि क्षेत्र में जुए का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अवैध जुए की सूचना पुलिस को देने की अपील की।
स्थानीय लोगों का दावा है कि दीपावली से पहले क्षेत्र में कई जगहों पर बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। उन्होंने ऐसे अन्य ठिकानों पर भी कार्रवाई की मांग की है।
















