, ,

गर्भपात के दौरान महिला की मौत का मामला: पति समेत चार गिरफ्तार, 15 लोगों पर FIR

JP Bharat Shareधनबाद: गर्भ में बेटी होने की जानकारी मिलने के बाद कथित अवैध गर्भपात कराने के प्रयास में महिला की मौत के मामले में कतरास पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार लोगों में मृतका किरण कुमारी का पति सोनू केवट, डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक सचिन केवट,…

JP Bharat Share

धनबाद: गर्भ में बेटी होने की जानकारी मिलने के बाद कथित अवैध गर्भपात कराने के प्रयास में महिला की मौत के मामले में कतरास पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार लोगों में मृतका किरण कुमारी का पति सोनू केवट, डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक सचिन केवट, अल्ट्रासाउंड स्टाफ विजय गोस्वामी और नर्स सुलोचना देवी शामिल हैं। मामले में कुल 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर को श्यामडीह स्थित संजीवनी अस्पताल में 24 वर्षीय किरण का शव होने की सूचना मिली थी। मृतका के पिता की शिकायत पर कतरास थाना में मामला दर्ज किया गया। इसमें BNS, PCPNDT एक्ट और MTP एक्ट की संबंधित धाराएं लगाई गई हैं।

मृतका के पिता ने पति और ससुराल के अन्य सदस्यों पर शादी के बाद से प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports