,

99 ग्रुप का ‘अपना दीया, अपनी दिवाली’ कार्यक्रम शुरू, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम की दिखी झलक

JP Bharat Shareधनबाद: मेमको मोड़ स्थित रामाजी कॉम्प्लेक्स के 99 जी कॉरपोरेट कार्यालय परिसर में शनिवार को 99 ग्रुप ऑफ कंपनीज के ‘अपना दीया, अपनी दिवाली’ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, रेल एसपी मूमल राजपुरोहित, नगर आयुक्त आशीष गंगवार और 99 ग्रुप के…

JP Bharat Share

धनबाद: मेमको मोड़ स्थित रामाजी कॉम्प्लेक्स के 99 जी कॉरपोरेट कार्यालय परिसर में शनिवार को 99 ग्रुप ऑफ कंपनीज के ‘अपना दीया, अपनी दिवाली’ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, रेल एसपी मूमल राजपुरोहित, नगर आयुक्त आशीष गंगवार और 99 ग्रुप के सीएमडी श्याम पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस वर्ष वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ऑडिटोरियम को विशेष रूप से सजाया गया है। आयोजन के माध्यम से दीपावली के साथ भारतीय संस्कृति, इतिहास और महापुरुषों के योगदान को याद करने का संदेश दिया जा रहा है।

अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने के साथ सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में 99 कोयलांचल सिटी के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

ग्रुप के सीईओ रामप्रताप सिंह ने अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार जताया। आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम 7 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports