,

धनबाद में कृषि सांख्यिकी पर जिलास्तरीय प्रशिक्षण, 270 पदाधिकारी और कर्मी हुए शामिल

JP Bharat Shareधनबाद: जिला सांख्यिकी कार्यालय की ओर से बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में कृषि सांख्यिकी पर एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों और अंचलों से करीब 270 पदाधिकारी एवं कर्मियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में कृषि सांख्यिकी, फसल कटनी प्रयोग (CCE) और डिजिटल तकनीक के उपयोग से जुड़ी…

JP Bharat Share

धनबाद: जिला सांख्यिकी कार्यालय की ओर से बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में कृषि सांख्यिकी पर एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों और अंचलों से करीब 270 पदाधिकारी एवं कर्मियों ने हिस्सा लिया।

कार्यशाला में कृषि सांख्यिकी, फसल कटनी प्रयोग (CCE) और डिजिटल तकनीक के उपयोग से जुड़ी जानकारी दी गई। विशेष रूप से Agri CC Agri ऐप के माध्यम से फसल कटनी प्रयोग के संचालन, आंकड़ों के संकलन और डिजिटल प्रविष्टि की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान SBI General Insurance के प्रतिनिधि शुभम आनंद और उनकी टीम ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) की विशेषताओं, किसानों को मिलने वाली सुविधाओं और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी साझा की।

कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि उत्पादन से जुड़े आंकड़ों का सटीक संकलन, बेहतर विभागीय समन्वय और क्षेत्रीय कर्मियों की तकनीकी क्षमता को मजबूत करना था।

कार्यशाला में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी उमेश लोहरा, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी राजीव कुमार, राजकुमार, जितेंद्र प्रसाद सिन्हा सहित जिला सांख्यिकी कार्यालय के अन्य कर्मी मौजूद रहे। विभिन्न विभागों के प्रखंड एवं अंचल स्तर के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने भी भाग लिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports