कोडरमा: निजी स्कूलों की कथित मनमानी के खिलाफ अभिभावक संघ ने समाहरणालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान संघ के सदस्यों ने अपनी 16 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया।
प्रदर्शन के बाद अभिभावक संघ ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मांगों पर उचित कार्रवाई करने की अपील की।
















