धनबाद: सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के प्रयास के खिलाफ जिला प्रशासन ने मनईटांड़ में कार्रवाई की। प्रशासनिक टीम ने सरकारी भूमि पर लगाई गई सीमेंटेड शीट की बाउंड्री को हटवा दिया। मौके से एक स्कूटी भी जब्त की गई है।
कार्रवाई के बाद मामले में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सदर अंचल अधिकारी और धनसार थाना प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही जमीन की मापी कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि भूमि की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
















