धनबाद: बेलगड़िया के मोहली टोला में एक ही दिन दो लोगों के निधन से इलाके में शोक का माहौल है। दिवंगत जवाहरलाल मोहली और विश्वनाथ महली के परिवारों से मिलने भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तारा देवी उनके आवास पहुंचीं।
इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस कठिन समय में धैर्य रखने का भरोसा दिया। तारा देवी ने दोनों परिवारों की आर्थिक स्थिति की जानकारी लेते हुए खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराई।
उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा रहना और यथासंभव मदद करना सभी का मानवीय दायित्व है।
















