,

Ranchi:निशा भगत के निधन पर JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो ने जताया शोक, उच्चस्तरीय जांच की मांग

JP Bharat Shareरांची: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के नेता देवेंद्र नाथ महतो ने गुमला की पूर्व प्रत्याशी और सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता निशा भगत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। देवेंद्र नाथ महतो ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए…

JP Bharat Share

रांची: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के नेता देवेंद्र नाथ महतो ने गुमला की पूर्व प्रत्याशी और सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता निशा भगत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

देवेंद्र नाथ महतो ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए निशा भगत को संघर्षशील और बेबाक आदिवासी महिला बताया। उन्होंने कहा कि उनके असमय निधन से कई सवाल उठ रहे हैं, जिनका जवाब सामने आना जरूरी है।

महतो ने कहा कि राजनीतिक संगठन और विचारधाराएं अलग हो सकती हैं, लेकिन मानवता सबसे ऊपर है। उन्होंने मामले की पूरी सच्चाई सामने लाने और जिम्मेदारी तय करने के लिए निष्पक्ष जांच की मांग की।

निशा भगत के निधन से गुमला क्षेत्र में शोक का माहौल है। मामले को लेकर विभिन्न स्तरों पर जांच की मांग उठ रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports