, ,

गिरिडीह के यूको बैंक में दिनदहाड़े बड़ी लूट, करोड़ों के सोने के जेवरात और लाखों नकद लेकर फरार हुए अपराधी

JP Bharat Shareगिरिडीह: जिले के धनवार बाजार स्थित चमड़ा गोदाम के पास यूको बैंक में गुरुवार को दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई। हथियारों से लैस पांच अपराधियों ने बैंक में घुसकर कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बना लिया। बैंक प्रबंधक के अनुसार, अपराधियों ने करीब 20 मिनट तक बैंक में लूटपाट की। इस…

JP Bharat Share

गिरिडीह: जिले के धनवार बाजार स्थित चमड़ा गोदाम के पास यूको बैंक में गुरुवार को दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई। हथियारों से लैस पांच अपराधियों ने बैंक में घुसकर कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बना लिया।

बैंक प्रबंधक के अनुसार, अपराधियों ने करीब 20 मिनट तक बैंक में लूटपाट की। इस दौरान लॉकर से लगभग 3 से 4 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के जेवरात और 10 से 12 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। दिनदहाड़े बैंक में हुई इस वारदात से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports