, ,

पूर्वी टुंडी में अनोखी पहल, अनाथ बच्चों के साथ रविकांत मंडल ने मनाया जन्मदिन

JP Bharat Shareपूर्वी टुंडी (धनबाद): जन्मदिन को खास बनाने के लिए झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय संयुक्त महासचिव रविकांत मंडल ने अनोखी पहल की। उन्होंने अपना जन्मदिन पेमिया ऋषिकेश अनाथ विद्यालय, पोखरिया के बच्चों के साथ मनाया। इस अवसर पर रविकांत मंडल ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच फल, बिस्कुट…

JP Bharat Share

पूर्वी टुंडी (धनबाद): जन्मदिन को खास बनाने के लिए झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय संयुक्त महासचिव रविकांत मंडल ने अनोखी पहल की। उन्होंने अपना जन्मदिन पेमिया ऋषिकेश अनाथ विद्यालय, पोखरिया के बच्चों के साथ मनाया।

इस अवसर पर रविकांत मंडल ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच फल, बिस्कुट सहित अन्य खाद्य सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि समाज के हर बच्चे को प्यार और अपनापन मिलना चाहिए। इसी उद्देश्य से उन्होंने इस बार अपना जन्मदिन अनाथ बच्चों के बीच मनाने का निर्णय लिया।

कार्यक्रम में कीर्तन मंडल, भूपेत मंडल, गोपी कुमार, राज मंडल, प्रदीप कुमार राम, अनिल मंडल, प्रेम कर्मकार और धीरज मंडल सहित JLKM के कई सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस पहल के जरिए जन्मदिन के अवसर पर बच्चों के साथ खुशियां बांटी गईं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports