गिरिडीह: जिले के धनवार बाजार स्थित चमड़ा गोदाम के पास यूको बैंक में गुरुवार को दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई। हथियारों से लैस पांच अपराधियों ने बैंक में घुसकर कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बना लिया।
बैंक प्रबंधक के अनुसार, अपराधियों ने करीब 20 मिनट तक बैंक में लूटपाट की। इस दौरान लॉकर से लगभग 3 से 4 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के जेवरात और 10 से 12 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। दिनदहाड़े बैंक में हुई इस वारदात से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
















