,

जसीडीह स्टेशन पर शराब तस्करी के आरोप में बिहार के दो युवक गिरफ्तार, 37 बोतलें जब्त

JP Bharat Shareदेवघर: आरपीएफ ने ऑपरेशन सतर्क के तहत शुक्रवार को जसीडीह रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी के आरोप में बिहार के दो युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो बैगों में रखी देशी शराब की 37 बोतलें बरामद की गईं। गिरफ्तार युवकों की पहचान बेगूसराय निवासी निरंजन कुमार (20) और…

JP Bharat Share

देवघर: आरपीएफ ने ऑपरेशन सतर्क के तहत शुक्रवार को जसीडीह रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी के आरोप में बिहार के दो युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो बैगों में रखी देशी शराब की 37 बोतलें बरामद की गईं।

गिरफ्तार युवकों की पहचान बेगूसराय निवासी निरंजन कुमार (20) और सौरभ कुमार (31) के रूप में हुई है। जब्त शराब की कुल मात्रा 14.7 लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 3,185 रुपये है।

आरपीएफ सूत्रों के अनुसार, प्लेटफॉर्म नंबर दो के कालका छोर पर निगरानी के दौरान सीपीडीएस टीम के जवानों ने भारी बैग लेकर जा रहे दोनों युवकों को पकड़ा। तलाशी में निरंजन के बैग से टाइगर प्रीमियम की 12 बोतलें और सौरभ के बैग से कैप्टन हिट की 25 बोतलें मिलीं।

पूछताछ में दोनों ने बिहार में अवैध बिक्री के लिए शराब ले जाने की बात स्वीकार की। जब्त शराब और दोनों युवकों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, देवघर को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports