मेदिनीनगर (पलामू): डाल्टनगंज शहर स्थित झारखंड ग्रामीण बैंक से पैसे लेकर एक व्यक्ति के भागने की कोशिश करने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि भागने के दौरान उसका पिस्टल गिर गया।
घटना के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, मामले को लेकर पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
















