पटना: छठ महापर्व को लेकर राजधानी पटना में गंगा घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों को आकर्षक बनाया जा रहा है। पटना नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे कायाकल्प अभियान की शुरुआत कृष्णा घाट से की गई है।
अभियान के तहत रास्तों की दीवारों पर छठ महापर्व और स्वच्छता से जुड़ी रंग-बिरंगी चित्रकारी की जा रही है। इसका उद्देश्य घाटों तक आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर और सुंदर वातावरण उपलब्ध कराना है।
















