कोडरमा: झारखंड के कोडरमा में दो ट्रकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ट्रकों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायल चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और चालक को झपकी आने की आशंका हादसे की वजह हो सकती है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
















