साहिबगंज में टेंट हाउस व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, दो पुलिस जवान हिरासत में

JP Bharat Shareसाहिबगंज: जिले में रविवार देर रात टेंट हाउस संचालक मुन्ना साह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शहर के पूर्वी फाटक के पास रात करीब दो बजे हुई। मामले में पुलिस ने झारखंड पुलिस के दो जवानों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया है। इनमें एक जवान बोकारो जिला बल में…

JP Bharat Share

साहिबगंज: जिले में रविवार देर रात टेंट हाउस संचालक मुन्ना साह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शहर के पूर्वी फाटक के पास रात करीब दो बजे हुई। मामले में पुलिस ने झारखंड पुलिस के दो जवानों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया है। इनमें एक जवान बोकारो जिला बल में पदस्थापित बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, मुन्ना साह और आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान गोली चलने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया। हालांकि, अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार जवानों में पवन कुमार साह भी शामिल है। उस पर विवाद के दौरान गोली चलाने का आरोप है। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह और दोनों जवानों की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। मुन्ना साह टेंट हाउस चलाने के साथ हलवाई का काम भी करते थे। उनकी मौत की खबर से परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports