धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें प्रशासन के सामने रखीं।
जनता दरबार में जमीन विवाद, पेंशन, पुनर्वास, अवैध कब्जा, अतिक्रमण और वित्तीय सहायता सहित कई मामलों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।
उपायुक्त ने सभी आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदनों की जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। कुछ मामलों में तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई की गई, जबकि शेष मामलों का जल्द निपटारा करने का आदेश दिया गया।
















