रांची: बढ़ती ठंड को देखते हुए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के लिए शीतकालीन वर्दी पहनना अनिवार्य कर दिया है।
जारी आदेश के अनुसार, 15 नवंबर 2026 से 10 मार्च 2027 तक सभी पुलिसकर्मी बंद आस्तीन वाली वर्दी पहनेंगे। इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन), रांची की ओर से आदेश जारी किया गया है।
















