,

मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं को मिल सकता है मुफ्त दुर्घटना बीमा, झारखंड ग्रामीण बैंक ने भेजा प्रस्ताव

JP Bharat Shareरांची: झारखंड की मंईयां सम्मान योजना के तहत हर महीने ₹2,500 पाने वाली महिलाओं को मुफ्त दुर्घटना बीमा देने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में झारखंड ग्रामीण बैंक ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रस्ताव भेजा है। बैंक के चेयरमैन मदन मोहन बरियार की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार,…

JP Bharat Share

रांची: झारखंड की मंईयां सम्मान योजना के तहत हर महीने ₹2,500 पाने वाली महिलाओं को मुफ्त दुर्घटना बीमा देने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में झारखंड ग्रामीण बैंक ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रस्ताव भेजा है।

बैंक के चेयरमैन मदन मोहन बरियार की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार, यदि योजना की लाभुक महिलाएं झारखंड ग्रामीण बैंक से जुड़ती हैं, तो बैंक अपने खर्च पर उन्हें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) का लाभ देने की योजना बना रहा है। इसके अलावा एक साल बाद प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) से जोड़ने पर भी विचार किया जा रहा है।

बैंक के मुताबिक, अब तक करीब 30 हजार लाभुक महिलाओं को 251 करोड़ रुपये का ऋण दिया जा चुका है। इसका उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के साथ आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।

हालांकि, फिलहाल यह केवल प्रस्ताव है। इसे लागू करने के लिए राज्य सरकार और झारखंड ग्रामीण बैंक के बीच एमओयू होना बाकी है। मंजूरी मिलने के बाद ही महिलाओं को इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports