,

छठ से पहले पानी के लिए महिलाओं का हंगामा, वार्ड पार्षद को बनाया बंधक; विधायक ने नगर आयुक्त से की बात

JP Bharat Shareधनबाद: तेतुलमारी के करमु धौड़ा और चंदौर पहाड़ी में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। घरों में पानी का कनेक्शन नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने वार्ड संख्या-4 के पार्षद राममूर्ति सिंह उर्फ छोटू सिंह को बंधक बना लिया। महिलाओं का आरोप है कि कई महीनों से शिकायत के बावजूद…

JP Bharat Share

धनबाद: तेतुलमारी के करमु धौड़ा और चंदौर पहाड़ी में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। घरों में पानी का कनेक्शन नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने वार्ड संख्या-4 के पार्षद राममूर्ति सिंह उर्फ छोटू सिंह को बंधक बना लिया। महिलाओं का आरोप है कि कई महीनों से शिकायत के बावजूद नगर निगम ने समस्या का समाधान नहीं किया है।

सूचना मिलने पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ग्रामीणों के बीच पहुंचे। उन्होंने नगर आयुक्त से फोन पर बात कर छठ महापर्व को देखते हुए जल्द जलापूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया और ग्रामीणों को समाधान का आश्वासन दिया।

पार्षद ने बताया कि पानी कनेक्शन का मुद्दा वे चार बार नगर निगम बोर्ड की बैठक में उठा चुके हैं। वहीं, महिलाओं का आरोप है कि चार-पांच महीने पहले होल्डिंग टैक्स जमा करने और करीब छह महीने पहले पानी कनेक्शन के लिए लगभग 400-400 रुपये लेकर फॉर्म भरवाने के बावजूद कनेक्शन नहीं मिला।

ग्रामीणों ने सार्वजनिक नालियों की नियमित सफाई नहीं होने की शिकायत भी की। सफाई अधिकारी ने स्लैब हटवाकर नालियों की सफाई कराने का आश्वासन दिया, जबकि सिटी मैनेजर ने अधिकारियों के निर्देश पर पानी कनेक्शन उपलब्ध कराने की बात कही।

महिलाओं ने चेतावनी दी है कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करेंगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports